भरसोली के प्राचीन सिद्धेश्वर मन्दिर में आयोजित रामलीला का मुख्य आकर्षण रहा लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद।

भिकियासैंण। विकासखण्ड स्याल्दे भरसोली के सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय में रामलीला मंचन के नवम दिवस पर लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद मुख्य आकर्षण रहा। रामलीला समिति के अध्यक्ष बचीराम डुंगरियाल ने सभी दर्शकों व मुख्य अतिथियों का सम्मान किया। नवम दिवस के मंचन पर राम द्वारा लक्ष्मण को सेनापति नियुक्त करना, लक्ष्मण-मेघनाथ संवाद व युद्ध, लक्ष्मण मुर्छित, राम विलास, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लेकर आना, राम द्वारा कुंभकरण वध, लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ वध, सुलोचना सती जैसे मनमोहक अभिनय रहे। मंचन में हनुमान हीरा सिंह बंगारी, राम तनुजा बंगारी, लक्ष्मण नैना मयाल, रावण गोपाल ढौंडियाल, मेघनाथ कुलदीप बिष्ट, कुंभकरण बचे सिंह बंगारी, सुलोचना पूरन भिरकनी द्वारा भूमिका निभाई गई।

इस मौके पर महेन्द्र सिंह बंगारी पूर्व प्रधान भरसोली, दीवान सिंह बंगारी, बचीराम डुंगरियाल, पवन सिंह, शोबन सिंह बंगारी, राजेन्द्र बंगारी, बचे सिंह बंगारी, हीरा बंगारी, कैलाश ढौंडियाल, हंसी सजवाण, रेखा आर्या, निर्मला आर्या, खिल्पा डंगवाल, कविता देशवाल, महेश पंचोली, मधुली भिरकनी, जीवन्ती बंगारी, कलावती पालीवाल, दीवान सिंह बंगारी, पुष्पा पाण्डे, पूरन भिरकनी, गणेश चन्द्र भरतोला, पार्वती भिरकनी, दौलत सजवान, बच्चन सिंह सहित आदि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सहयोग किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण























