डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस इकाई द्वारा लगाया गया शिविर।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर “वर्तमान में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की प्रासंगिकता” विषय पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई।

कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे एवं प्राध्यापकों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रेरणादाई संस्मरण से ओत-प्रोत ओजस्वी और सारगर्भित विचार रखें। प्रभारी प्राचार्य डॉ. विश्वनाथ पांडे ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से स्वयंसेवियों का उत्साहवर्धन किया और युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के जीवन व शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. कौशल अग्रवाल ने स्वामी जी के संपूर्ण जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय युवा दिवस की महत्ता से स्वयंसेवियों को अवगत कराया और छात्र-छात्राओं से प्रश्न पूछकर व्याख्यान को रोचक बनाया। हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र ने अपने व्याख्यान में स्वामी जी की शिकागो यात्रा के विषय में जानकारी देते हुए उनसे जुड़े प्रेरक प्रसंगों को स्वयंसेवियों के साथ साझा किया और स्वामी जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा लोहनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का स्थान भारतीय इतिहास में स्मरणीय है। उनके कालजयी विचार मानव जाति को सही मार्ग दिखाते रहेंगे। साथ ही स्वयंसेवी हर्षिता एवं नवीन घुघत्याल ने स्वामी विवेकानंद जी के आकर्षक पोस्टर बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डॉ. कौशल कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. दयाकृष्ण, डॉ. इला बिष्ट, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. जोगेंद्र चन्याल, विरेंद्र राम, शेर सिंह, महेश चंद्र, गौरव कुमार, प्रदीप कुमार, पूरन जलाल, श्याम सुंदर एवं स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *