कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दीपक बिष्ट के लिए मांगे वोट।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस उम्मीदवार दीपक बिष्ट को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने मेन रोड भिकियासैंण में रोड शो कर दीपक बिष्ट के लिए वोट मांगे। रोड शो मे करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में पूरी तरह विफल हो चुकी है, जहां-तहां बेरोजगारी, कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आज सभी को कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर दीपक बिष्ट के हाथों को मजबूत करना है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक किरौला, गोपाल देव, कुलदीप कुमार, पंकज जोशी, विजय तिवारी, चन्द्र शेखर उपाध्याय, हीरा रावत, यतीश रोतेला, चन्दन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नन्दन रावत, पूर्व प्रमुख भगवती रिखाड़ी, कमला देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, राजेन्द रावत, दिनेश चंद्र, गुड्डू खान आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *