सेना दिवस समारोह में शिक्षक कृपाल सिंह शीला सहित कई लोगों को किया गया सम्मानित।
भिकियासैंण। पूर्व सैनिक संगठन (लीग) भिकियासैंण द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में आयोजित सेना दिवस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारी प्रयास करने पर प्रो. वी. डी. एस. नेगी, डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय, कृपाल सिंह शीला स.अ. विज्ञान राजकीय जूनियर हाईस्कूल-मुनियाचौरा भिकियासैंण व कु. जानवी डंगवाल (उत्तराखंड बाल गौरव सम्मान प्राप्त) कक्षा 5, राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट को सेना दिवस भारतीय सेना का स्मृति चिन्ह/मैडल व शॉल ओढ़ाकर अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन भिकियासैंण आनन्द सिंह कड़ाकोटी व मंचस्थ सैनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस समारोह में आज ही के दिन आयोजित ग्रामसभा चनुली सरपटा में लगने वाले गिरै कौतिक पर कृपाल सिंह शीला की कुमाऊंनी काव्य संग्रै गिरै कौतिक व डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की मिठास व भारत के शौर्य गीत का भी विमोचन सम्मानित सैन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। सेना दिवस समारोह में कृपाल सिंह शीला को सम्मानित किए जाने पर खंड शिक्षा अधिकारी भिकियासैंण डॉ. रवि मेहता व सभी गुरुजनों व स्नेहीजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण
























