नगर पंचायत भिकियासैंण में व्यापारियों ने नगरवासियों को खिलाई माघ महीने की खिचड़ी।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में यहाँ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी व्यापारियों के तत्वावधान में माघ महीने की खिचड़ी का सहभोज आयोजित किया गया। लगभग सवा दो क्विंटल सामग्री की खिचड़ी बनाई गई और लगभग एक हजार से अधिक नगरवासियों व क्षेत्रवासियों ने माघ माह की खिचड़ी खिलाई।

जैसा कि हिन्दू संस्कृति में माघ महीने में उड़द की दाल की खिचड़ी खाने-खिलाने या दान देने का विशेष महत्व बताया जाता है, उसी के उपलक्ष्य में यहाँ भिकियासैंण बडियाली तिराहे पर खिचड़ी सहभोज आयोजित किया गया है, जिसे मित्रों की खिचड़ी का नाम दिया गया है।

खिचड़ी भंडारे के रुप में यह आयोजन लोगों को अपनी संस्कृति सभ्यता की याद दिलाने के लिए काफी लोकप्रिय होता जा रहा है। सभी व्यापारी व अन्य मित्र मिलकर खिचड़ी बनाते व खिलाते हैं और क्षेत्र के लोग बड़े मन से प्रसाद स्वरुप खिचड़ी ग्रहण करते हैं।

इस कार्य में मोहित अग्रवाल, विक्की डंगवाल, उमंग अग्रवाल, शंकर फुलारा, बालम सिंह, प्रकाश रौतेला, महिपाल बिष्ट, विवेक कबडवाल, मिथलेश बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, आनंद प्रधान, संजू पधान, नवीन सिंह, प्रयाग शर्मा, बालम नाथ, श्रवण कुमार अग्रवाल, भूपेन्द्र बिष्ट आदि लोग शामिल हुए।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *