चुनाव के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी लीला बिष्ट को भारी मतों से जिताने के लिए सल्ट विधायक महेश जीना व विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल ने मांगे वोट।
भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी लीला बिष्ट को भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर आज सल्ट विधायक महेश जीना व रानीखेत विधायक डॉक्टर प्रमोद नैनवाल द्वारा बाजार में पैदल भ्रमण कर वोट मांगे गए। इस मौके पर जिला महामंत्री विनोद भट्ट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष दरबान बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र डंगवाल, गोपाल बिष्ट, गणेश राम, टी. डी. शर्मा, पूरन रजवार, गणेश राम, भुपाल रौतेला, गोपाल बिष्ट, कुन्दन लाल, नीरज बिष्ट आदि भारी संख्या में मौजूद थे।