नगर पंचायत भिकियासैंण में शनिवार को 22 प्रत्याशियों के भाग्य का खुलेगा पिटारा।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में 22 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को हो जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए 10 व वार्ड सदस्य के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर रवि शाह ने बताया कि शनिवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु होगी।

मतगणना में चार टेबिल लगाई जाएगी, जिसमें 1897 मतों की गणना होगी। प्रथम गणना 12 वार्ड सदस्यों की होगी तत्पश्चात 10 अध्यक्ष प्रत्याशियों की होगी। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशन में सारी व्यवस्थाएं पूरी हो गई है। पुलिस शान्ति व्यवस्था में लगी हुई है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *