देघाट पुलिस ने सुरमोली तिराहे पर स्विफ्ट डिजायर कार से बरामद किया गांजा।

भिकियासैंण। देघाट पुलिस ने नशे के सौदागरों पर लगाम लगाने के निर्देश पर चैकिंग अभियान तेज किया है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरमोली तिराहे के समीप स्विफ्ट डिजायर कार से 17.502 किग्रा गांजा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार संख्या DL9CAD1959 में पीयूष चन्द्रा व मौहम्मद हुसैन के कब्जे से 17.502 किग्रा अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत चार लाख सैंतीस हजार पांच सौ पचास रुपये है। पुलिस ने प्रयुक्त कार को सीज किया है।

अभियुक्तों के नाम व पते में –
1- पीयूष चन्द्रा उम्र 24 वर्ष पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम लूटाबंड रामनगर जनपद नैनीताल
2- मौहम्मद हुसैन उम्र 25 वर्ष पुत्र मौहम्मद अब्दुल रहीम निवासी ग्राम बेडाझाल पो. करनपुर रामनगर जनपद नैनीताल है।

थाना देघाट पुलिस टीम में –
1- थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महन्त
2- हेड कानि. महेन्द्र कुमार
3- हेड कानि. अमित यादव
4- कानि. नीरज सिंह बिष्ट शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *