भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला अल्मोड़ा की बैठक हुई आयोजित।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारत ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई अल्मोड़ा की बैठक भारत ज्ञान विज्ञान समिति की जिला अध्यक्ष डॉ. विजया ढौढ़ियाल के आवास पर आज सायं के समय आयोजित की गई, जिसमें भारत ज्ञान विज्ञान राज्य सम्मेलन व समता के तहत उदयपुर (राजस्थान) में आयोजित समता संवर्धन कार्यशाला व कोलकाता में हुए चार दिवसीय एआईपीसीएन पर राष्ट्रीय सम्मेलन के संबंध में डॉ. ढौढ़ियाल द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों को इन सम्मेलन व सेमिनार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई व भारत ज्ञान विज्ञान समिति को मजबूती प्रदान करने व समिति के आगामी कार्यक्रमों का एक वार्षिक कैलेंडर तय करने की बात को प्रमुखता से रखा गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव उदय किरौला द्वारा किया गया। बैठक में भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य, जिला व ब्लॉक के पदाधिकारी पी. सी. तिवारी, नरेन्द्र पाल, डॉ. चन्द्रकला वर्मा, धर्मा बंगारी, डॉ. पवनेश ठकुराठी, पारु उप्रेती, प्रेमा गड़कोटी, भगवती गुसाई, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, गिरीश चन्द्र मठपाल आदि की उपस्थिति रही। बैठक में सभी की सक्रिय उपस्थिति व सहयोग के लिए भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव कृपाल सिंह शीला ने सभी का आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























