बोर्ड परीक्षा केंद्र परिवर्तन होने से अभिभावकों में हुई काफी नाराजगी।

भिकियासैंण/स्याल्दे। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज स्याल्दे में हाईस्कूल इंटर बोर्ड परीक्षाओं में इस बार केंद्र भिकियासैंण परिवर्तित किए जाने पर अभिवावक संघ द्वारा आपात कालीन बैठक बुलाकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा केंद्र हाईस्कूल व इंटर से सम्बंधित छात्र-छात्राओं का केंद्र 30 किमी. दूर सनराइज कॉन्वेंट सीनियर सैकेंन्ड्री स्कूल भिकियासैंण कर दिया गया, जो न्याय संगत नहीं है।

बैठक में सभी अभिवावकों ने भारी रोष जताते हुए कहा कि उनके बच्चे दूरस्थ ग्रामीण परिवेश से आते है और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग से आते है, जिन्हें स्याल्दे पहुंचने के लिए ही 10 से 15 किमी. तक की बस यात्रा व पैदल दुरी सहित रोजाना वहन करनी पड़ती है, साथ ही आर्थिक रुप से कमजोर होने के कारण ही इन सरकारी विद्यालयों में पड़ते है। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि अभी उनके पास लिखित में ऐसी कोई सूचना नहीं है, लेकिन फोन के माध्यम से सनराइज कॉन्वेन्ट स्कूल भिकियासैंण से ही विद्यालय को यह जानकारी दी गई है और बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्रों की संख्या फिलहाल पूछी गई है।

इसकी भनक जैसे ही अभिवावकों को लगी तो उन्होंने आज विद्यालय में आपातकालीन बैठक कर विद्यालय प्रशासन से परीक्षा केंद्र को यथावत स्याल्दे में ही रहने हेतु ज्ञापन संलग्न कर निदेशालय को भेजा गया है व साथ ही इस समस्या के बारे में विधायक सल्ट महेश जीना को भी फोन के माध्यम से जानकारी दी गई है, जिसमें विधायक द्वारा भी अपनी ओर से इस विषय में पूर्ण सहयोग करने का विश्वास दिलाया है।

बैठक में अभिवावक संघ के अध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमला उप्रेती, घनश्याम सिंह बंगारी, कविता बिष्ट, हेमा देवी, भगवत सिंह, खुशाल सिंह, मंजू देवी, उमा देवी, राजेन्द्र सिंह, बालम सिंह मनराल, गीता देवी, पुष्पा देवी, हेमा, तुलसी देवी, गिरधर सिंह, मोहनराम आर्या, मोहनी देवी, भुवन चंद्र, प्रधानाचार्य गौरी शंकर आर्या व अन्य अभिवावक मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *