कविता तिवारी का राष्ट्रीय साधन-सह योग्यता छात्रवृत्ति में हुआ चयन।
भिकियासैंण। विकासखंड स्याल्दे के राजकीय आदर्श उच्चतर प्राथमिक विद्यालय वल्मरा की छात्रा कविता तिवारी पुत्री गोपाल दत्त तिवारी ने राष्ट्रीय साधन-सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी वर्ष कविता का चयन इंस्पायर अवॉर्ड में राज्य स्तर के लिए भी हुआ है। कविता की इन सफलताओं के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रताप सिंह माहोड़ी, शिक्षक शिवदत्त बेलवाल, मनोज शर्मा, विद्यालय के प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह, उपाध्यक्ष नीमा तिवारी ने छात्रा को बधाई देकर उज्जवल भविष्य हेतु कामना की है। साथ ही इस खुशी में विद्यालय में मिष्ठान भी वितरित किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























