कुमारी कोमल पंत ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में दर्ज किया नाम।
भिकियासैंण। विकासखंड भिकियासैंण के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमोली ने फिर से अपना वर्चस्व दिखाया है। कुमारी कोमल पंत ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में तथा कुमारी कृतिका पंत ने श्रीदेव सुमन प्रतियोगिता में अपना नाम दर्ज कराया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष गिरीश पाण्डेय ने दोनों छात्राओं को ढेर सारी बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना की है। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य रघुवीर प्रसाद व विद्यालय परिवार ने भी हार्दिक बधाई के साथ शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य हेतु कामना की है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























