अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वाराहाट द्वारा कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में नगर खेल कुम्भ का हुआ आयोजन।

हल्द्वानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वाराहाट द्वारा कुमाऊँ इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान में नगर खेल कुम्भ का आयोजन किया गया, जिसमें 3 किलोमीटर मैराथन, दौड़ (100, 200 मीटर) व वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप निरिक्षक (द्वाराहाट पुलिस) विजय पाल द्वारा बच्चों को नशे के कारण बर्बाद होते पहाड़ के बारे में बताकर अपील की गई कि नशा न करें व नशे के कारोबार को रोकों में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

जिला संगठन मंत्री ABVP रानीखेत गितांशु जोशी द्वारा छात्रों को संगठन की रीति-नीति से अवगत कराया गया व राष्ट्र के पुनर्निमाण में युवाओं की भागेदारी सुनिश्चित करने व पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया गया। वॉलीबॉल में प्रथम स्थान सिक्स शूटर्स ने प्राप्त किया व मैराथन में अभिषेक रावत प्रथम, नीरज सिंह द्वितीय व गणेश तृतीय रहे। 100 मी. दौड़ में अभय व हर्षिता प्रथम, अमन द्वितीय व मोहित तृतीय रहे, 200 मी. दौड़ में अभय प्रथम व हर्षिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिला सह संयोजक अभाविप रानीखेत मनीष बिष्ट, नगरमंत्री कविता, सहमंत्री नेहा, दिया, कार्तिक, रोहित आदि मौजूद रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























