एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में नशा मुक्ति की अलख जगा रही है अल्मोड़ा पुलिस, गाँव – गाँव नशा मुक्ति का सन्देश पहुचाएंगे ग्राम प्रहरी।

भिकियासैंण। सल्ट पुलिस ने ग्राम प्रहरियों को गाँव – गाँव में जाकर नशा मुक्त करने का आदेश दिया, साथ ही नशा मुक्त करने की शपथ दिलाई। थानाध्यक्ष सल्ट प्रमोद पाठक द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरियों की मीटिंग को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सभी ग्राम प्रहरियों को नशा मुक्ति के पोस्टर वितरित कर गाँवों में चस्पा करने और लोगों को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए जीवन में नशा न करने के लिए प्रेरित करने को बताया। नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
थाने पर उपस्थित जवानों व ग्राम प्रहरियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। यातायात नियमों के बारे में जानकारी देते हुए हमेशा यातायात नियमों का पालन करने के लिये प्रेरित किया गया। थानाध्यक्ष द्वारा थाने पर माघ खिचड़ी सहभोज का आयोजन कर सभी प्रहरियों को खिचड़ी भी खिलाई गई।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



























