भतरौंजखान पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण। थाना भतरौंजखान टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार में गांजा भरकर ले जा रहे 2 तस्करों को गिरफ्तार कर दिया है। साढ़े दस लाख से अधिक कीमत का 42 किग्रा. से अधिक गांजा बरामद किया है। नशा तस्कर जीवन उर्फ जग्गू गैंगस्टर की कार्यवाही हो गई है। एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को 5000/- रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पीचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए है। उनके निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थों की बरामदगी व नशा तस्करों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार, एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान जैनल के पास नौला गाँव सड़क पर स्विफ्ट डिजायर कार UK04R5051 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक मौके का फायदा उठाकर कार की चाबी लेकर फरार हो गया। कार की तलाशी लेने पर सवार रोहित कुमार और जीवन आर्या के कब्जे से 4 कट्टों में 42.515 किलोग्राम गांजा, जिसकीकीमत 10,62,875/- रुपये आंकी गई है।

बरामद होने पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर कार को सीज किया गया। फरार अभियुक्त की तलाश जारी है। फरार चालक भूपेश कुमार उर्फ बॉबी आबकारी अधिनियम की तारीख पर भिकियासैंण कोर्ट मे आया था और वापस जाते वक्त अपने साथियों के साथ मिलकर सराईखेत इलाके से गांजा ले कर जा रहा था। अभियुक्त जीवन आर्या की नशा तस्करी में संलिप्त रहने पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्यवाही हो चुकी है।

पूछताछ में –
अभियुक्त गांजा सराईखेत इलाके से लेकर आ रहे थे और तराई की ओर ले जा रहे थे, जिसे वहां युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था, चैकिंग के दौरान गिरफ्त में आए।

आपराधिक इतिहास में जीवन आर्या –
1- एफआईआर न. 20/22 धारा 8/20/60NDPS एक्ट थाना भतरौंजखान
2- एफआईआर न. 10/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना भतरौंजखान
3- धारा 307 IPC थाना कालाढूंगी

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
1- रोहित कुमार उम्र 26 वर्ष पुत्र राजकुमार सिंह निवासी श्याम पुरम थाना आईटीआई जिला उधमसिंह नगर
2- जीवन आर्या उर्फ जग्गू 23 वर्ष पुत्र गोपाल राम आर्या निवासी बैलपड़ाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल है।

फरार अभियुक्त –
चालक भूपेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र आनंद सिंह नई बस्ती नंबर 13 नया लालढांग जिला नैनीताल है।

पुलिस टीम में –
1- उ.नि. सुशील कुमार थानाध्यक्ष भतरौंजखान
2- अपर उ.नि. करतार सिंह थाना भतरौंजखान
3- हेड कानि. योगेश कुमार थाना भतरौंजखान
4- कानि. प्रीतम सिंह थाना भतरौंजखान
5- हेड कानि. अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा
6- कानि. परवेज खान एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *