पुलिस ने अवैध शराब के साथ 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

भिकियासैंण। भतरौंजखान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौकी व एसओजी, एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रुप से प्रभावी चैंकिग अभियान चलाकर नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए गए है।

इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मोहान चेक पोस्ट के रानीखेत रोड पर जितेन्द्र सिंह के कब्जे से 96 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना भतरौंजखान में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम –
जितेन्द्र सिंह पुत्र बालम सिंह निवासी डबरा-सौराल थाना भतरौंजखान है।

पुलिस टीम में –
1- अपर उ.नि. मोहन चन्द्रा प्रभारी चौकी भौनखाल
2- कानि. संदीप मलिक
3- कानि. कमल भोज शामिल रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *