वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा ने थाना भतरौंजखान में किया वार्षिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को जल्द दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

भिकियासैंण। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पीचा ने आज सोमवार को थाना भतरौंजखान में वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व एसएसपी ने गार्ड की सलामी ग्रहण की। निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा किसी के विरुद्ध अभियान में शिथिलता बरती जाएगी तो सख्त कार्यवाही होगी।

इस दौरान जवानों को शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराया गया और शस्त्रों के बारे में जवानों को विस्तृत जानकारी दी। थाने में सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी वैरिक, हवालात एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जाँचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गई। थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गई। कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया। सीसीटीएनएस कार्यों को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाईन जीडी, एफआईआर सहित समस्त आईआईएफ फॉर्मों की जानकारी लेकर सभी आईआईएफ फॉर्मों को समय से फीड करने व सीसीटीएनएस में जीडी कार्य ऑनलाईन करने तथा सीसीटीएनएस में संचालित सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक करते हुए ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जाँच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई। लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए है। अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त कर रिकॉर्ड को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ ही समस्त सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख-रखाव हेतु निर्देशित किया गया।

आपदा उपकरणों की साफ-सफाई रखें और जवानों को उपकरणों की हैण्डलिंग के लिए प्रशिक्षण कराएं। जवानों को शस्त्र हैण्डलिंग का अभ्यास कराया गया, शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई और कहा सभी जवानों को शस्त्रों के बारे में अच्छी जानकारी व शस्त्र हैण्डलिंग में निपुण एवं दक्ष होना आवश्यक है। थाने में आने वाले आगंतुको, शिकायतकर्ता की समस्या को भली भांति सुनकर उनके साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। बीट पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु बीटों में नियुक्त कर्मचारियों को बीट क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण कर लोगों से अच्छा सामंजस्य स्थापित करने, उनकी समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया।

नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स अपनाकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए, नशे के विरुद्ध शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु लगातार सत्यापन अभियान चलाने तथा बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार को स्मार्ट पुलिसिंग व क्षेत्र में सुदृढ़ कानून व यातायात व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त महिला, बाल अपराधों की रोकथाम हेतु स्कूलों, कॉलेजों में अधिक से अधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर जनमानस को साईबर अपराध, महिला अपराध, अपराधों के बचाव, पुलिस हेल्पलाईन नंबरों, सड़क सुरक्षा, उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति की सुविधाओं तथा नवीन कानूनों के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान व्यापार मण्डल महासचिव भतरौंजखान डॉक्टर रघुवीर पंत, पूर्व साधन सहकारी समिति भतरौंजखान के अध्यक्ष प्रकाश पंत सहित कई गणमान्य लोगों ने एसएसपी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। वहीं कुछ माह पूर्व भतरौंजखान बाजार में राजू ज्वैलर्स की दुकान से चोरी का खुलासा किए जाने पर राजू ज्वैलर्स ने एसएसपी को पुष्प गुच्छ देकर धन्यवाद किया। निरीक्षण के दौरान दान सिंह मेहता, वाचक व थाने के सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *