भिकियासैंण डॉक्टरों ने किया रेफर, 108 फार्मासिस्ट भास्कर ने कराया एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव।

भिकियासैंण। सीएचसी भिकियासैंण मे जहां डॉक्टर जटिल केस बता कर रेफर कर रहे हैं, वहीं 108 कर्मी एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव करा रहे हैं।

विगत दिवस मंगलवार को विकासखंड स्याल्दे के ग्राम तामाड़ौन निवासी भगत सिंह की पत्नी मेघा को प्रसव पीड़ा हुई, मेघा के पति भगत सिंह पत्नी मेघा को 11:30 बजे पर सीएचसी भिकियासैंण हॉस्पिटल लाएं। प्रसव तारीख से आगे का समय हो गया था। भगत सिंह के अनुसार डॉक्टरों ने प्रसव कराने से हाथ पीछे खींचते हुए इसे जटिल केस बता कर सीएचसी भिकियासैंण के महिला डॉक्टर ने इनको रानीखेत हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया।

भगत सिंह ने शाम को रात्रि 07:44 बजे 108 एम्बुलेंस पर फोन मिलाया तो 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस समय पर पहुंच गई। भगत सिंह रात्रि 08:02 मिनट पर 108 एम्बुलेंस भिकियासैंण की मदद से रानीखेत को ले जा रहे थे कि तभी ताड़ीखेत पहुंचने पर मेघा की प्रसव पीड़ा असहनीय हो गई। 108 एम्बुलेंस में कार्यरत फार्मासिस्ट भास्कर ने वाहन साइड लगाकर काफी परिश्रम के बाद रात्रि 09:44 बजे एम्बुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करा दिया।मेघा ने एक सुरक्षित बालक को जन्म दिया है। बाद में फार्मासिस्ट भास्कर ने जच्चा-बच्चा को रानीखेत हॉस्पिटल में भर्ती कराया। मेघा के पति भगत सिंह ने 108 एम्बुलेंस में कार्यरत फार्मासिस्ट भास्कर और वाहन चालक महेंद्र सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *