राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महिला उत्पीड़न निवारण समिति के तत्वाधान में साइबर सुरक्षा पर गोष्ठी का हुआ आयोजन।

भिकियासैंण। डॉक्टर प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महिला उत्पीड़न निवारण समिति के तत्वाधान में साइबर सुरक्षा पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती हेमा पांडे, अधिकार मित्र, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के द्वारा विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिया गया।

उनके द्वारा विद्यार्थियों को साइबर आर्थिक धोखाधड़ी, पौस एक्ट, घरेलू हिंसा अधिनियम, पोक्सो एक्ट, साइबर बुलीइंग, साइबर अरेस्ट के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें साइबर जागरुकता के बारे में भी जानकारी दी गई तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर, सालसा टोल फ्री नंबर, नालसा हेल्पलाइन नंबर, नेशनल साइबर क्राइम शिकायत पोर्टल व साइबर नेशनल हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी बताया गया। साथ ही विद्यार्थियों से उत्तराखंड पुलिस ऐप को उनके मोबाइल पर डाउनलोड करवाया गया तथा उन्हें गौरा शक्ति ऐप पर भी रजिस्टर करवाया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना द्वारा की गई। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति सजग, सतर्क व जागरुक रहने को कहा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियो से आह्वान किया कि वह महिला सुरक्षा संबंधी अधिनियम एवं मोबाइल ऐप्स को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें। उन्होंने विद्यार्थियों से साइबर सेफ्टी से संबंधित जानकारी अन्य लोगों के साथ भी साझा करने को कहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. इला बिष्ट, प्रभारी महिला उत्पीड़न निवारण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *