अल्मोड़ा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के योगा कोच का लौटाया खोया हुआ सर्टिफिकेट।

अल्मोड़ा। अतिथि देवो भव: को चरितार्थ करते अल्मोड़ा पुलिस के जवान को पंश्चिम बंगाल योगा कोच का एक जरुरी सर्टिफिकेट कहीं खो गया था, जो काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला तो उनके द्वारा होटल में सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कानि. केशव भौत व कानि. भूपाल बिष्ट को इसकी जानकारी दी।

पुलिस टीम ने जानकारी जुटाकर अथक प्रयासों से आज गुम हुए सर्टिफिकेट को तलाश कर लिया और पश्चिम बंगाल योगा कोच के सुपुर्द किया। कोच अल्मोड़ा पुलिस से मिले सहयोग से काफी खुश हुए और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *