थाना देघाट, सल्ट व भतरौंजखान ने 24 आबकारी अभियोगों से संबंधित माल मुकदमाती का विधिवत किया निस्तारण।

भिकियासैंण। थाना देघाट, सल्ट व भतरौंजखान ने 24 आबकारी अभियोग से संबंधित माल मुकदमाती का विधिवत निस्तारण कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्षों को लम्बित माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में विगत शुक्रवार को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण के आदेश पर थाना देघाट ने 10 आबकारी, थाना सल्ट ने 7 आबकारी व थाना भतरौंजखान ने 7 आबकारी अधिनियमों से संबंधित माल मुकदमाती लगभग 530 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब के विधिवत नष्टीकरण हेतु कार्यवाही की गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *