डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अर्थशास्त्र विभाग व वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में वेबिनार का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना के निर्देशन में अर्थशास्त्र विभाग एवं वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “आधुनिक भारत का आर्थिक इतिहास” विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। ऑनलाइन वेबिनार का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना द्वारा किया गया। अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. विश्वनाथ पांडे ने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर, इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफसर डॉ. विकास रंजन उपस्थित रहे। वेबिनार में ऑनलाइन माध्यम से जुड़े डॉ. रंजन ने बताया कि अंग्रेजों के आगमन से पूर्व भारत कृषि प्रधान और आर्थिक रुप से संपन्न देश था, परन्तु अंग्रेजों के आगमन के बाद भारत की अर्थव्यवस्था का उपनिवेशीकरण हुआ। अंग्रेजों की शोषणपरक आर्थिक, राजनीतिक नीतियों, कुटीर व अन्य उद्योगों की बर्बादी ने भारत को हाशिए में ला दिया।
भारत में ब्रिटिश उपनिवेशवाद के तीनों चरणों पर पीपीटी के माध्यम से बताया कि अंग्रेजों ने किस प्रकार अपने आर्थिक हित को ध्यान में रखते हुए अनेक प्रशासनिक, सामाजिक और राजनैतिक बदलाव किए। साथ ही डॉ. रंजन द्वारा श्रोताओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। अंत में वेबिनार संयोजक डॉ. विश्वनाथ पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वेबिनार संयोजक महाविद्यालय स्टॉफ और छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से वेबिनार में प्रतिभाग किया। इस दौरान वेबिनार संयोजक डॉ. विश्वनाथ पांडे अर्थशास्त्र विभाग, डॉ. गौरव कुमार वाणिज्य विभाग, डॉ. राजीव कुमार वाणिज्य विभाग सहित समस्त महाविद्यालय स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से वेबिनार में प्रतिभाग किया।



