सत्रह सवारियों की जान पर बना था खतरा, लापरवाह चालक के विरुद्ध की कार्यवाही।

भिकियासैंण। चालक 17 यात्रियों की जान को जोखिम में डालकर खतरे में डाल रहा था कि इसी बीच भतरौंजखान पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर डीएल की निरस्तीकरण की कार्यवाही कर दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना, चौकी प्रभारियों, निरीक्षक, उ.नि. यातायात, प्रभारी इंटरसेप्टर को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले, ओवरलोड, ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग व मोबाईल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भिकियासैंण उ.नि. संजय जोशी द्वारा चैकिंग की जा रही थी, चेकिंग के दौरान एक पिकप चालक माल वाहन में 17 सवारी बैठा कर चलाता हुआ पाया गया। सवारियों की जान जोखिम में डालने पर चालक के विरुद्घ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कोर्ट चालान की कार्यवाही करते हुए डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। सवारियों को अन्य वाहन से गन्तव्य को भेजा गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *