बेतालघाट में डॉक्टर अम्बेडकर पार्क के निर्माण हेतु दस लाख की घोषणा।

बेतालघाट (नैनीताल)। विधायिका नैनीताल सरिता आर्य मल्ली पाली तोक जावा खैरावा डाॅक्टर अम्बेडकर पार्क पहुंची, जहाँ पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। डॉ. अम्बेडकर ग्रामीण उत्थान समिति के सभी पदाधिकारियों ने माननीय विधायिका का फूल मालाओं से गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर समिति के द्वारा माननीय विधायिका को ज्ञापन दिया गया, जिसमें अम्बेडकर पार्क में एक कक्ष और सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव दिया, जिस पर माननीय विधायिका द्वारा 10,00,000/- (दस लाख रुपए) विधायक निधि से देने की घोषणा की गई।

इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने विधायिका को बताया कि क्षेत्र की जनता द्वारा इस स्थान पर पाँच साल पूर्व बाबा साहब की मूर्ति की स्थापना की है। प्रत्येक वर्ष बाबा साहब जी का जन्मदिन मनाया जाता हैं।

इस दौरान प्रताप बोहरा, समिति अध्यक्ष प्रेम चंद, बच्ची राम, प्रकाश चंद्र, प्रताप चंद्र, कैलाश चंद्र, बची राम, बाल कृष्ण, दीपक चंद्र, ईश्वरी लाल, प्रताप चंद्र जी, भुवन चंद्र, महेन्द्र कुमार, हरि ओम, रमेश चंद्र, बबलू, सुरेश आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *