थाना देघाट ने स्कूल में लगाई जागरुकता पाठशाला।

भिकियासैंण। थाना देघाट द्वारा स्कूलों में जागरुकता पाठशाला लगाई गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा सीओ यातायात समस्त थाना प्रभारियों, यातायात निरीक्षक, इंटरसेप्टर प्रभारी, सड़क सुरक्षा जागरुकता माह अभियान के तहत जनमानस को जागरुक करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में विगत सोमवार को पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज बसेड़ी में सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकों व अन्य लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई व यातायात की शपथ दिलाई गई तथा छात्रों को नशे से दूर रहने व कोई गाँव में यदि नशे से सम्बंधित सामान बेचता है तो पुलिस को सूचना देने के सम्बन्ध में बताया गया।

इसके अलावा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति, साईबर अपराध के प्रति एवं नशे से दूर रहने के प्रति जागरुक किया गया तथा सभी को किराएदार सत्यापन की अपील की गई व उत्तराखण्ड पुलिस हेल्पलाईन नम्बर डायल 112, महिला हेल्प लाईन नंबर 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाईन नम्बर 1930 के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *