एसओजी व देघाट टीम ने पिकअप और बलेनो कार से 116 किलो गांजा और भतरौंजखान पुलिस ने ऑल्टो कार से 24 किलो गांजा किया बरामद, 3 तस्कर गिरफ्तार।
भिकियासैंण। देघाट व भतरौंजखान पुलिस ने 35 लाख कीमत का कुल 140 किलो गांजा बरामद किया है। एसएसपी अल्मोड़ा का नशे के विरुद्ध सख्त रुख दिख रहा हैं। विगत 10 दिनों में 11 तस्करों को गिरफ्तार कर दिया है, 232 किलो गांजा बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स की नीति अपनाकर जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं एएनटीएफ, एसओजी टीम को नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश पर लगातार नशा तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। एसएसपी द्वारा नशे के विरुद्ध उठाए जा रहे कड़े एक्शन का परिणाम दिखाई दे रहा हैं। अल्मोड़ा पुलिस ने विगत 10 दिनों के भीतर कुल 11 गांजा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर 232 किलो गांजा बरामद किया हैं।

40 दिनों के भीतर एनडीपीएस एक्ट में 21 तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त व प्रभारी एसओजी भुवन चन्द्र जोशी के नेतृत्व में देघाट पुलिस व एसओजी पुलिस टीम द्वारा आज मंगलवार को तड़के केदार स्याल्दे रोड पर सटेड़ गाँव के पास चैकिंग के दौरान वाहन संख्या UK01CA0427 पिकअप चालक सुन्दर सिंह के कब्जे से 6 कट्टों से कुल 85.076 किलोग्राम गांजा व वाहन संख्या UK201017 बलेनो कार चालक खीम सिंह के कब्जे से 2 कट्टो में 31.282 किलोग्राम गांजा, कुल 116.358 किलोग्राम गांजा है, जिसकी कीमत रुपए 29 लाख 8 हजार 9 सौ पचास है। गांजा बरामद कर थाना देघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत की गई। दोनों वाहनों को सीज किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक साथी कुलदीप व अन्य साथी अज्ञात जो दूसरी कार इग्निस से रेकी कर रहे थे, आपकी गाड़ी आती देख भाग गए। उक्त गांजे को हम सीम गाँव इलाके से रामनगर की ओर ले जा रहे थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे।
अभियुक्तों का नाम सुन्दर सिंह 29 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्रान नीबूगैर, कमान थाना देघाट जनपद अल्मोड़ा व दूसरा खीम सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र भगत सिंह निवासी ग्राम नहलगैर थाना देघाट जिला अल्मोड़ा है।
थाना देघाट व एसओजी पुलिस टीम में –
1- उ. नि. आनन्द बल्लभ कश्मीरा थाना देघाट
2- हेड कानि. अमित कुमार थाना देघाट
3- हेड कानि. करुण मिश्रा थाना देघाट
4- हेड कानि. अवधेश कुमार एसओजी अल्मोड़ा
5- कानि. परवेज अली एसओजी अल्मोड़ा
6- कानि. चालक नीरज सिंह बिष्ट थाना देघाट है।
वहीं थाना भतरौंजखान में आज मंगलवार को थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में भतरौंजखान पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मरचूला रोड़, मोहान क्षेत्र में एक बिना नम्बर प्लेट ऑल्टो कार चालक निक्कू के कब्जे से 24.095 किलोग्राम गांजा बरामद होने पर तस्कर को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर वाहन को सीज किया गया। गांजे की कीमत 6 लाख 2 हजार तीन सौ पचहत्तर रुपए है। अभियुक्तों के बारे में जानकारी की जा रही हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम निक्कू उम्र 21 वर्ष पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम मोहम्मदपुर ध्यान सिंह पाकवाड़ा जिला मुरादाबाद उ.प्र. है।
भतरौंजखान पुलिस टीम में –
1- अ.उ.नि. धर्मेन्द्र कुमार
2- हेड कानि. प्रकाश सिंह
3- हेड कानि. नारायण सिंह
4- हेड कानि. आनन्द बल्लभ त्रिपाठी शामिल रहे।



