पैंशन बहाली को लेकर प्रशासक प्रतिनिधियों ने विधायक को दिया ज्ञापन।
भिकियासैंण। पैंशन बहाली को लेकर स्याल्दे विकासखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद आज समाज कल्याण विभाग से संचालित विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग, तिलू रैतोली, परित्याग, पारिवारिक लाभ योजना एवं अन्य विभिन्न प्रकार के पैंशनों का प्रस्ताव पंचायतों की बैठक नहीं होने के कारण लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जो सरासर पात्र लोगों के लिए न्याय संगत नहीं है।
लाभार्थियों की इस समस्या को लेकर आज बुधवार को प्रशासक प्रतिनिधियों ने सल्ट विधायक महेश जीना को एक ज्ञापन सौंपा। इस पर श्री जीना ने उच्च स्तर पर बात करने को कहा। इस मौके पर कुन्दन लाल, मीनाक्षी बंगारी, अशोक तिवाड़ी, कमला देवी, बबिता कत्युरा, शीला रावत आदि मौजूद थे।



