ब्लॉक संसाधन केन्द्र भिकियासैंण में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बालवाटिका प्रशिक्षण के तृतीय दिवस पर की गई विविध गतिविधियाँ।

भिकियासैंण। टू प्री प्राइमरी को-लोकेटेड आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय प्रशिक्षण के तृतीय दिवस का शुभारंभ “सुबह सवेरे लेकर तेरा नाम प्रभु” प्रार्थना के साथ किया गया। इसके उपरांत द्वितीय दिवस की आख्या का वाचन किया गया। सभी समूहों के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा खेलों का महत्व, पारंपरिक खेल, खेल के स्वरुप, मानसिक व शारीरिक खेल व उनका प्रत्यक्ष प्रदर्शन कर समूहवार प्रस्तुतिकरण किया गया।
समूहवार प्रस्तुतिकरण में एम. टी. कविता बिष्ट सुपरवाइजर द्वारा बच्चों द्वारा पूछे जा सकने वाले प्रश्न पूछकर प्रस्तुतिकरण को रोचक बनाया। तत्पश्चात संदर्भदाता कृपाल सिंह शीला द्वारा भाषाई कौशल से संबंधित गतिविधि “ताली दो भाई ताली दो” व “चिड़ियाँ-चिड़ियाँ उड़ती जाएं, गीत खुशी के गाती जाएं” का समुहित अभ्यास कराने के साथ बच्चे के भाषाई विकास के लिए समूह एक को दिए गए शब्दों पर कहानी बनाना, समूह दो को थर्माकोल के माध्यम से नाव बनाना, समूह तीन को सब अंगों का अपना काम के तहत ज्ञानेन्द्रियों पर चित्र सहित कविता बनाना, समूह चार को दिए गए चित्रों के आधार पर कविता बनाना, समूह पाँच को दिए गए शब्दों के आधार पर चित्रात्मक कहानी बनाने का कार्य दिया गया।
प्रशिक्षणार्थियों के समूह वार प्रस्तुतिकरण को ब्लॉक समन्वयक भिकियासैंण टीका सिंह डंगवाल द्वारा सराहा गया। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण का लाभ आंगनबाड़ी बच्चों तक ले जाना है। इस प्रशिक्षण को विकासखंड के 30 आंगनबाड़ियों द्वारा लिया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक सह समन्वयक आनंद सिंह नेगी, कार्यालय सहायक कैलाश चन्द्र सहित प्रशिक्षण में पुष्पा देवी, ललिता डंगवाल, चम्पा देवी, प्रेमलता पाण्डेय, कविता बिष्ट, सुनीता, धना देवी, पार्वती देवी, तुलसी नेगी, गीता पपनै आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।



