अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया में विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया जागरुकता अभियान।
भिकियासैंण। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय पॉलीटेक्निक चौनलिया एवं अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौनलिया में विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। नालसा थीम गीत “एक मुठ्ठी आसमान” के साथ शिविर का आरंभ किया गया।
शिविर में विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग कानून, पॉक्सो अधिनियम, गुड टच, बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, साइबर क्राइम्स, डिजिटल अरेस्ट, साइबर सिक्योरिटी, नालसा (गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन) योजना 2015, महिला प्रतिकर योजना 2020, पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, PoSH Act, नालसा, सालसा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों, अधिकार मित्र की भूमिका, निःशुल्क विधिक सहायता की प्रक्रिया, मोटर वाहन अधिनियम, मौलिक अधिकार, मौलिक कर्तव्य, भारतीय झंडा संहिता 2002, राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971, LGBTQAI+ व्यक्तियों के अधिकार, तथा आगामी 08.03.2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में जानकारी दी गई व पम्पलेट भी वितरित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा विधिक सहायता केंद्र थाना भतरौंजखान, विधिक सहायता केंद्र पटवारी चौकी चौनलिया, विधिक सहायता केंद्र तहसील भिकियासैंण का निरीक्षण किया गया व वन स्टॉप सेंटर भिकियासैंण का विजिट किया गया। शिविर में सभी अध्यापक व अधिकार मित्र हेमा लोहनी व हेमा पांडेय आदि उपस्थित रहे।



