डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में अभिभावक शिक्षक संघ की बैठक का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में शिक्षक-अभिभावक संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय में छात्रों की असंतोषजनक उपस्थिति पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही इस विषय पर अभिभावकों से विचार-विमर्श कर छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु अपने स्तर से भी प्रयास करने की अपील की गई।
साथ ही महाविद्यालय में अनुशासन बनाए रखने, छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में पूर्ण गणवेश में उपस्थित होने, महाविद्यालय परिसर को नशा मुक्त बनाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में 10 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। उक्त बैठक में अभिभावकों से अनुरोध किया गया कि वे प्रत्येक माह में होने वाली पीटीए की बैठक में अवश्य प्रतिभाग करें और अपने बच्चों को भी महाविद्यालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करें। महाविद्यालय के अभिभावक-शिक्षक संघ नोडल डॉ. गौरव कुमार ने सभी का धन्यवाद किया। बैठक मे महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दयाकृष्ण की अध्यक्षता में आहूत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।



