सरकार भू-कानून के ड्राफ्ट को आंदोलनकारियों के साथ मिलकर करें तैयार।

भिकियासैंण। प्रदेश सरकार द्वारा सशक्त भू-कानून को लागू किए जाने पर राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी उत्तराखंड, जनकल्याण समिति, धनगढ़ी संघर्ष समिति अध्यक्ष सुनील टम्टा कुमाऊं सह-संयोजक मूलनिवासी भू-कानून संघर्ष समिति ने सरकार का आभार व्यक्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि इकूखेत बाजार में 15 दिनों तक लगातार अनशन करने के बाद सरकार को जागने के लिए मजबूर किया, जिसका श्रेय सिर्फ आंदोलनकारियों को जाता है। साथ ही सरकार का भी आभार व्यक्त किया गया।

सुनील टम्टा ने कहा सरकार देर से लाई, जो स्वागत योग्य कदम है। अब आगे भी मूलनिवासी और स्थाई राजधानी गैरसैंण की लड़ाई जारी रहेगी, जिसमें स्थानीय मुद्दे भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भू-कानून के ड्राफ्ट को आंदोलनकारियों के साथ मिलकर तैयार करें और अगर कोई संशोधन करना हों तो उसे भी किया जा सकता है। यह सुनिश्चित करना जरुरी है कि भू-माफियाओं के लिए कोई रास्ता न छोड़ा जाएं ताकि भविष्य में सरकार और आंदोलनकारियों दोनों को जनता के बीच कोई समस्या न हों। इस संशोधन विधेयक का ड्राफ्ट जनता के बीच जन समीक्षा के लिए रखा जाना चाहिए ताकि जनपक्षीय और माफिया पक्षीय कानूनों में स्पष्टता के साथ जानकारी और विश्लेषण किया जा सकें। इस अवसर पर मोहन सिंह उपाध्यक्ष व्यापार मंडल, आनंद राम पूर्व प्रधान, दिवान सिंह, नंदन सिंह, पूरन राम, उदुली देवी, रितिका टम्टा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *