डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में क्रीडा विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में क्रीडा विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के निर्देशन में व क्रीडा प्रभारी डॉ. दयाकृष्ण के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिताओं के तहत कैरम प्रतियोगिता व बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। कैरम प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में राहुल, मुकुल व गोविंद ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्रा वर्ग में सिमरन ने प्रथम व दिव्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कैरम प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. साबिर हुसैन व डॉ. परितोष उप्रेती रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में प्रथम व द्वितीय स्थान पर क्रमशः दीपक रावत और मनोज रहे। वहीं छात्रा वर्ग में हर्षिता प्रथम व खुशी शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ. गौरव कुमार, डॉ. दीपा लोहनी व डॉ. दिनेश कुमार रहे। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व क्रीडा प्रभारी डॉ. दयाकृष्ण ने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य छात्रों में पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस दौरान निर्णायक मंडल सहित डॉ. इला बिष्ट, डॉ.सुभाष चंद्र, डॉ. राजीव कुमार व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



