ग्राम पंचायत भरसोली में एक दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ आयोजित।

भिकियासैंण। विकासखण्ड स्याल्दे के ग्राम पंचायत भरसोली में दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय मशरुम उत्पादन प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक मिशन प्रबन्धन इकाई स्याल्दे द्वारा समूहों, आशा, प्रगति, निरंकार देवता, हर हर महादेव, देवी माँ, जय माँ आदि समूह की 50 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार प्राप्त हेतु ग्राम पंचायत भरसोली के पंचायत भवन मे रविन्द्र नेगी व भगत खत्री द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर प्रशासक मीनाक्षी देवी, महेन्द्र सिंह बंगारी, ब्लॉक मिशन प्रबंधन समिति से महेन्द्र सिंह मंच्वाडी, रेखा देवी, बसंती देवी, सरोज, सरिता देवी आदि मौजूद थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *