भतरौंजखान पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद कर परिजनों के किया सुपुर्द।
भिकियासैंण। भतरौंजखान निवासी एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि गत दिनों उनका पति दिल्ली से घर भतरौंजखान के लिए निकले, लेकिन घर वापस नहीं पहुंचने के सम्बन्ध में थाना भतरौंजखान में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर आज शनिवार गुमशुदा व्यक्ति को भतरौंजखान से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस टीम की कार्यवाही की सराहना की गई।



