फार्मासिस्ट भास्कर बने घायलों के लिए प्राण रक्षक, समय पर पहुंचे घटना स्थल।

भिकियासैंण। तहसील भिकियासैंण के बासोट मोटर मार्ग में एक टैक्सी अर्टिगा गाड़ी सुबह लगभग 05:54 बजे बूंगा नौरड़ पर अनियंत्रित होकर 40 मीटर नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी नंबर UK19 TA0648 दिल्ली से चौखुटिया को जा रही थी, तभी भिकियासैंण से लगभग 4 किमी. तहसील भिकियासैंण से कुछ दूरी पर गाड़ी का हैंडल लॉक हो गया और गाड़ी नीचे खाई में जा गिरी।

गाड़ी में कुल 6 लोग थे। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस में फोन किया। 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस समय से पहुंच गई। 4 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। 108 भिकियासैंण एम्बुलेंस में कार्यरत फार्मासिस्ट भास्कर ने इनको प्राथमिक उपचार देकर नजदीकी हॉस्पिटल सीएचसी भिकियासैंण में भर्ती कराया। घायल उत्तम नाथ को प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों में उत्तम नाथ 61 वर्ष, गोपुली देवी 64 साल, करन 21साल ड्राइवर है।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण





