डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में पुरातन छात्र परिषद की बैठक का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन व पुरातन छात्र संरक्षण समिति के तत्वावधान में पुरातन छात्र परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में पुरातन छात्रों की सहभागिता के संबंध में चर्चा की गई।
महाविद्यालय में छात्रों की उपस्थिति, गणवेश, अनुशासन व अन्य मुद्दों पर पुरातन छात्रों से विचार विमर्श किया गया। पुरातन छात्रों ने महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर नियमित रुप से कक्षाओं में उपस्थित होने एवं अपने जीवन में अनुशासित रहकर लगनपूर्वक मेहनत कर उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं की समस्याओं को भी जाना। इसके अतिरिक्त पुरातन छात्रों ने महाविद्यालय की स्वच्छता हेतु अनेक सुझाव दिए। संचालन प्रभारी प्राचार्य एवं पुरातन छात्र संरक्षण समिति के संयोजक डॉ. दयाकृष्ण ने किया। इस अवसर पर पुरातन छात्र संरक्षण समिति के सदस्य डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. राजीव कुमार, पूर्व छात्र धीरज, प्रवेश, भावेश, पंकज एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



