गवर्नमेंट पेंशनर्स के संयोजक गंगा दत्त जोशी का हुआ निधन, संगठन ने जताया शोक।

भिकियासैंण। उत्तराखंड गवर्नमेंट पेंशनर्स संगठन के संयोजक गंगा दत्त जोशी उम्र 84 सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य निवासी भिकियासैंण का विगत रात्रि उनके हल्द्वानी आवास बिठोरिया नम्बर 1 में निधन हो गया है। उनका अन्तिम संस्कार दिन में हल्द्वानी के चित्रशीला घाट पर किया गया। उनके अचानक ही चले जाने से पेंशनर्स संगठन के सभी सदस्यों ने बेहद दु:ख व्यक्त किया है।

श्री जोशी संगठन के सभी कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते थे, अपने महत्वपूर्ण सुझावों से हमेशा संगठन का मार्ग दर्शन करते थे, संगठन के प्रति उनके समर्पण का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विगत वर्षों जब संगठन ने जनवरी के दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था तो उस दौरान दिल्ली में काफी ठंड पड़ने के बावजूद जोशी ऐसे हाड़कपाती ठंड में भी धरना प्रदर्शन में शामिल हुए थे। उनके निधन से पेंशनर्स संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। संगठन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल सहित सभी पदाधिकारियों ने दु:ख जताया है।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *