डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल के माध्यम से जन-जागरुकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में प्राचार्य प्रो. शर्मिला सक्सेना के दिशा-निर्देशन में एंटी ड्रग्स सेल के तत्वावधान में नशे के विरुद्ध जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दयाकृष्ण ने नशे के दुष्प्रभाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी। इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ. दीपा लोहनी ने बताया कि नशा किस प्रकार से मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है, इसके लिए हमें स्वयं जागरुक होना होगा। कार्यक्रम का संचालन एंटी ड्रग्स सेल के प्रभारी डॉ. सुभाष चन्द्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. कौशल कुमार, डॉ. गौरव कुमार, डॉ. इला बिष्ट, डॉ. साबिर हुसैन, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राजीव कुमार व शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण






