एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के भौतिक विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

हल्द्वानी। एम. बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के भौतिक विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विज्ञान दिवस से संबंधित कार्यक्रम संचालित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य एन. एस. बनकोटी द्वारा माँ शारदे के चरणों में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। एमएससी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा अर्चना सिंह द्वारा सरस्वती वंदना पर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया।

विज्ञान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, विज्ञान की उपयोगिता एवं विज्ञान के दुरुपयोग को बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र लोकेश जोशी ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से व्यक्त किया। साथ ही सर सी. वी. रमन की जीवनी को भी बताया गया। इसी संदर्भ में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा उपासना नेगी ने ब्रह्मांडीय ऊर्जा, बिग बैंग सिद्धांत पर अपना लघु वक्तव्य दिया।

भौतिक विज्ञान विभाग की पूर्व छात्रा निशा साह को भारतीय वायु सेना में चयन होने पर विभागीय सम्मान से पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता एवं एक्सटेंपोर मुख्य कार्यक्रम थे, जिसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को विभागीय प्रमाण पत्र दिए गए और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल दिए गए। मेडल पाने वाले विद्यार्थियों में एमएससी के श्याम ओझा, लवली मैनाली, सुब्रतो, प्रतीक्षा शाही, पूजा रौतेला, अर्चना सिंह व बीएससी छात्रों में लोकेश जोशी, अरुण पांडे, उपासना नेगी, भूमि बिष्ट, रेनू बिष्ट, भूपेश नितवाल आदि रहे है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन. एस. बनकोटी ने बच्चों को सतत् रुप से आगे बढ़ने, शोध के प्रति अपनी रुचि को विकसित करने की बात कही। साथ ही उन्होंने भौतिक जीवन में हो रही घटनाओं को क्यों, कैसे घटित होने की वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर बच्चों को अपने आशीर्वचन प्रदान किए। भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चारु चंद्र डोंडियाल द्वारा बच्चों को प्रत्येक दशा में स्वयं को सकारात्मक बनाए रखने और अनुसंधान के प्रति बच्चों में जागरुकता बनाने हेतु मार्गदर्शन किए गए। इस मौके पर पूरे कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने वाले और संयोजक डॉ. दीपक उप्रेती ने सी. वी. रमन सर की रमन प्रभाव को समझाते हुए बच्चों को भविष्य में ऐसे क्रियाकलापों के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने पर चर्चा की। इस मौके पर डॉ. नवल किशोर लोहनी, डॉ. एस. के. श्रीवास्तव, डॉ. जीवन सिंह गड़िया, डॉ. गुरुरानी, डॉ. सती आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *