अल्मोड़ा जनपद के सल्ट और भिकियासैंण में हुआ एसएमसी धरातलीय शोध सर्वेक्षण।

भिकियासैंण। जनपद के 250 विद्यालयों में समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट 2024-25 में गुणवत्ता शिक्षा के अंतर्गत एसएमसी धरातलीय शोध सर्वेक्षण किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के लिए आयोजित प्रशिक्षण का जमीनी स्तर पर प्रभाव हेतु शोध अध्ययन एवं मूल्याकंन कार्य पूर्ण हो गया हैं।कार्यक्रम समन्वयक डायट के प्रवक्ता रमेश सिंह रावत ने बताया कि उक्त शोध सर्वेक्षण कार्य उत्तराखंड के पाँच जनपदों अल्मोड़ा, देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में डायट द्वारा नियुक्त क्षेत्रीय अन्वेषकों द्वारा सम्पादित किया जा रहा हैं।

अल्मोड़ा जनपद में उक्त शोध सर्वेक्षण हेतु डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण हेतु विगत जनवरी माह में अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान, अल्मोड़ा में आयोजित किया गया। तत्पश्चात अल्मोड़ा जनपद के 250 विद्यालयों (रा. प्रा. विद्यालय 150, रा. उ. मा. विद्यालय 50 एवं रा. इंटर कॉलेज 50) में लगभग 1428 एसएमसी सदस्यों का शोध सर्वेक्षण का कार्य सम्पादित किया गया हैं। इस शोध सर्वेक्षण कार्य में मुख्य सन्दर्भदाता के रुप में पवन कुमार प्र. अ., रा. प्रा. विद्यालय मजगाँव, सल्ट ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय अन्वेषकों द्वारा अल्मोड़ा जनपद के 250 विद्यालयों का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शोध सर्वेक्षण कार्य सफलतापूर्वक सम्पन्न होने के पश्चात अब राज्य स्तर पर एस. सी. ई. आर. टी. देहरादून द्वारा विश्लेषण किया जाएगा, तत्पश्चात आंकड़े प्रकाशित किए जाएंगे। उक्त शोध कार्य में गोपाल सिंह गैड़ा और डाॅ. हेमलता कौशिक ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। डायट संस्थान के प्राचार्य एल. एम. पांडे ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *