राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में ऑनलाइन माध्यम से एक बौद्धिक चर्चा सत्र का हुआ आयोजन।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में दिनांक 28 फरवरी 2025 को नेशनल साइंस डे के उपलक्ष्य में प्राचार्य महोदय के निर्देशन में ऑनलाइन माध्यम से एक बौद्धिक चर्चा सत्र का आयोजन किया गया, जिसका शीर्षक “क्वांटम कंप्यूटिंग” था। इस विषय में गवर्नमेंट आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज नागदा, मध्य प्रदेश से सहायक प्राध्यापक डॉ. के. सी. मिश्रा (भौतिक विज्ञान) ने संदर्भदाता के रुप में अपना उद्बोधन दिया, जिसमें इन्होंने जनरेशन वन कंप्यूटर से आई बेस्ड नैनोटेक्नोलॉजी द्वारा क्वांटम कंप्यूटिंग की तकनीक को विस्तृत रुप में छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने इवोल्यूशन पोटेंशियल और चैलेंज का क्वांटम कंप्यूटिंग की जानकारी छात्र-छात्राओं के साथ साझा की और साथ ही उन्होंने Qiskit टूल Simulation प्रयोग करने की प्रक्रिया भी समझाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार के संरक्षण में की गई, जिसका संचालन गणित विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद्र मठपाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में राजकीय महिला महाविद्यालय हल्द्वानी से भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता धर्मशक्ति भी जुड़ी। ऑनलाइन मंच से हुई इस बौद्धिक चर्चा को https://youtu.be/ixrGKGufcg4?si=MCus_-6dGrZXieTK लिंक के माध्यम से यूट्यूब चैनल पर भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के अंत में भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कंचन जोशी द्वारा आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। कार्यक्रम में विविध महाविद्यालय से छात्र-छात्राएं जुड़कर लाभान्वित हुए।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण






