होली पर्व पर नगर पंचायत भिकियासैंण सहित सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मनाए होली।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित सभी आस-पास क्षेत्रों में होली का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की गई है। यहाँ थानाध्यक्ष भतरौंजखान सुशील कुमार ने बैठक की। आज मंगलवार को पुलिस चौकी भिकियासैंण में क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों व व्यापारियों के साथ बैठक कर त्यौहार को सौहार्द पूर्वक मनाने के लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा होली रंगों और सौहार्द का त्यौहार है, इसलिए इसे सौहार्द पूर्ण तरीके से ही मनाएं। अगर नशे में वाहन चलाते या हुड़दंग करते हुए कोई मिल गया तो, वाहन सीज कर दिया जाएगा। साथ ही चालक को भी बंद कर दिया जाएगा, इसलिए नशे में वाहन बिल्कुल न चलाएं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को भी निर्देश दिए कि होली पर शराब व नशे में हुडदंग करने वालों व वाहन चलाने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।

बैठक मे व्यापारियों ने भी बाजार की समस्याओं से भी अवगत करते हुए कहा, मुख्य सड़क बडियाली पर जाम की स्थिति न बने, इसका ध्यान रखा जाना चाहिए और साथ ही बाजार की दोनों तरफ सड़कों पर अतिक्रमण से परेशानी पर ध्यान देने को कहा। उक्त समस्याओं के समाधान में एक और आवश्यक बैठक आगामी 20 मार्च को निर्धारित हुई है, जिसमें जन प्रतिनिधि, टैक्सी यूनियन व व्यापरियों, नगर वासियों को शामिल होना है।

बैठक में मानू अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि दिनेश घुघत्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, राजेन्द्र रौतेला, पान सिंह जीना, देव गिरी, एस. डी. शर्मा, संजय बंगारी, भावेश बिष्ट के साथ ही पुलिस चौकी प्रभारी संजय जोशी, एस. आई. कृष्ण कुमार, हैड कॉन्सटेबल प्रकाश सिंह, हैड कॉन्सटेबल शमीम अहमद, हरीश पांडे, गुरदीप सिंह आदि स्टॉफ के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!