नगर पंचायत भिकियासैंण में महिलाओं ने खेली डोर टू डोर होली।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण में होली का गायन का कार्यक्रम जोर-शोर से आयोजित किया जा रहा है। नगर में महिला होल्यारो ने अलग-अलग टोलियां बना कर होली गायन कर लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। तीसरे दिन नगर पंचायत भिकियासैंण के मेन रोड में जीना होम स्टे हॉल में महिला होल्यारो ने खूब होली गायन कर एक-दूसरे को अबीर लगाया।
वहीं होली गायन पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपक बिष्ट, सभासद संजय बंगारी, पान सिंह जीना, मीना जीना ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। महिला होल्यारो में गीता सती, धर्मा देवी, चन्द्रा नेगी, हेमती नेगी, गीता पंत, हेमलता, पुष्पा पपनै, चम्पा शर्मा, मुन्नी देवी, शान्ती देवी, भगवती जोशी, बिमला जोशी, चम्पा, हन्सी, कमला, लीला, बीना धर्मा आदि महिलाएं शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण



