बच्चों व शिक्षकों ने एक-दूसरे को अबीर व गुलाल लगा कर दी होली की बधाई।

भिकियासैंण। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बासोट में मध्यान्तर के बाद होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी बच्चों ने रंगो के पर्व होली में रंगोली बनाने के साथ-साथ अपने शिक्षकों व अपने साथियों को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक डी. एस. गिरी ने भी सभी बच्चों को होली की बधाई देने के साथ सभी बच्चों से होली में प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने के साथ वार्षिक परीक्षा की तैयारी करने का भी आग्रह किया।
सभी बच्चों ने प्रेम और भाईचारे का प्रतीक रंग पर्व होली का आनंद लिया। होली मिलन कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक बलवीर सिंह, कृपाल सिंह शीला, स्वंय सेवक शिक्षिका निकिता, सामुदायिक शिक्षिका गीता उप्रेती, आँगनबाड़ी कार्यकत्री देवन्ती देवी, सन्तोषी देवी, भोजन माता पुष्पा देवी, ज्योति देवी आदि के द्वारा होली गायन किया गया। हर्षोल्लास के साथ रंग पर्व का होली गायन के साथ समापन हुआ।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण




