नगर पंचायत भिकियासैंण में महिला व पुरुषों ने शांतिपूर्ण ढंग से किया होली मिलन।

भिकियासैंण। नगर पंचायत भिकियासैंण सहित आस-पास के क्षेत्रों में शांतिपूर्ण ढंग से होली मिलन किया। नगर में महिला होल्यारो ने अलग-अलग टोलियां बना कर होली गायन कर लोगों को थिरकने को मजबूर कर दिया। महिला व पुरुषों ने 12 बजे तक खूब होली गा कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
वहीं होली पर्व पर विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैनवाल, विधायक सल्ट महेश जीना के साथ ही नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष भिकियासैंण दीपक बिष्ट ने सभी क्षेत्र वासियों व नगर वासियों को होली पर्व की हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पान सिंह जीना, भावेश बिष्ट, दरबान बिष्ट, शंकर फुलारा, लक्ष्मण सिंह बंगारी, संजय बगारी, बसन्त चौधरी, जगदीश चौधरी, नीमा देवी, भावना देवी, चंपा देवी, रेवती चौधरी, नीलम चौधरी, सरोज चौधरी, देवकी देवी, भागीरथी देवी आदि शामिल रहे।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








