महेन्द्र बंगारी व राजेन्द्र बंगारी बने चौथी बार अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष।

भिकियासैंण। सिद्धेश्वर महादेव प्राचीन देवालय ग्राम भरसोली संस्था के विस्तार हेतु चला सदस्यता अभियान में 105 सदस्य द्वारा सदस्यता ली गई, जिसमें आज संस्था के संचालन हेतु कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। चुनाव मे संरक्षक उदूली देवी बिष्ट, अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी, उपाध्यक्ष मधुली देवी भिरकनी, सचिव नन्दा बल्लभ भट्ट, सह सचिव व प्रबंधक सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बंगारी चुने गए।

वहीं सदस्यों में हीरा सिंह बंगारी, शंकर भिरकनी, कैलाश ढौंडियाल, कलावती पालीवाल, जीवन्ती बंगारी, पुष्पा पाण्डे, कविता देशवाल, पान सिंह देशवाल, गणेश भिरकनी, सन्तोष कुमार, नंदन सिंह रावत, बचें सिंह बंगारी, जानकी देवी पालीवाल, भगा देवी ढौंडियाल चुने गए।

नव निर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र सिंह बंगारी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य विभिन्न धार्मिक आयोजनों व लोक पर्व लोक त्यौहार हेतु जन जागरुकता अभियान असहाय व निर्धन लोगों की मदद तथा असहाय गौवंश को संरक्षित करना है। चुनाव को संस्था द्वारा अधिकृत गुंजन बंगारी, लक्ष्मण बंगारी, मीनाक्षी बंगारी द्वारा संपन्न करवाया गया।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *