देघाट चैत्र अष्टमी मेले को भव्य व आकर्षक बनाने हेतु सौंपी गई जिम्मेदारी।

भिकियासैंण। नवरात्रि 30 मार्च के शुभ अवसर पर देघाट देवी मन्दिर में नवनिर्मित मन्दिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, देवी भागवत कथा व मेला को भव्य एवं सुचारु रुप से संपन्नता करने हेतु आज देवी मन्दिर समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, प्रशासनिक अधिकारियों व क्षेत्रवासियों के साथ बैठक की गई।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था हेतु उपजिलाधिकारी भिकियासैंण, थाना अध्यक्ष देघाट से वार्ता की गई तथा क्षेत्रवासियों के लिए पत्राचार व जनसंपर्क अभियान हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को कहा गया। महिला मंगल दलों को कलश यात्रा माता रानी के डोले लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। व्यापारियों को मेले को अधिक भव्य व आकर्षित बनाने हेतु दुकानों को सजाने तथा बाहर के व्यापारियों को भी बुलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक का संचालन समिति के सचिव सुरेन्द्र गोयल द्वारा किया गया। बैठक में अध्यक्ष वीरेन्द्र रावत, महेन्द्र बंगारी, प्रकाश पपनोई, अशोक तिवारी, नारायण सिंह बंगारी, नन्दाबल्लभ भट्ट, अशोक अग्रवाल, रामानन्द अग्रवाल, पूरन पंचोली, आत्माराम भिरकनी मौजूद रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *