सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा दिवेश शाशनी ने प्रत्येक विकास खंड में तिथिवार बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश।

अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन, देहरादून के निर्देशों के क्रम में सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनसेवा थीम पर बहुउद्देशीय शिविरों/चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिनॉंक 25 मार्च 2025 को विकासखण्ड भिकियासैंण के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भिकियासैंण में दिनॉंक 26 मार्च, 2025 को विकासखण्ड हवालबाग के विकासखण्ड सभागार में, विकासखण्ड चौखुटिया के बाखली मैदान में, विकासखण्ड सल्ट के राजकीय इंटर कॉलेज खुमाड़ में, विकासखण्ड धौलादेवी के गाँधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में, दिनॉंक 27 मार्च, 2025 को विकासखण्ड भैसियाछाना के रामलीला मैदान धौलछीना में, विकासखण्ड द्वाराहाट के श्री शीतला पुष्कर रामलीला मैदान द्वाराहाट में, दिनॉंक 28 मार्च 2025 को विकासखण्ड लमगड़ा के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज लमगड़ा में, दिनॉंक 29 मार्च को विकासखण्ड ताकुला के सोमनाथ ग्राउण्ड सोमेश्वर में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए है कि वे सम्पूर्ण तैयारी के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी से सम्बन्धित अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित विभागीय स्टॉल अनिवार्य रुप से लगवाना सुनिश्चित करेंगे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *