पुलिस के थाना देघाट ने 1 वांरटी को जनपद नैनीताल से किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण। देघाट पुलिस टीम ने एक वांरटी को जनपद नैनीताल से गिरफ्तार कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को मा. न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में सम्बन्धित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी हेतु सख्त निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महन्त के नेतृत्व में देघाट पुलिस टीम द्वारा फौ.वा.सं. 02/2022 धारा 194/207 एमवी एक्ट से सम्बन्धित वांरटी अभियुक्त मदन सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र कुशल सिंह निवासी लवडोवा पट्टी, गोनियारो तहसील धारी जनपद नैनीताल को उसके घर लवडोवा पट्टी, गोनियारो तहसील धारी से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण








