डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आईक्यूएसी विभाग द्वारा हुआ फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम।

भिकियासैंण। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आईक्यूएसी विभाग के तत्वावधान में फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. राजीव कुमार असिस्टेंट प्रो. वाणिज्य द्वारा किया गया। महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. इला बिष्ट असिस्टेंट प्रो. समाजशास्त्र द्वारा कार्यक्रम में प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैसिव ऑनलाइन ओपन कोर्सेज इंफोसिस स्प्रिंग बोर्ड पर उपलब्ध विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई ताकि प्राध्यापक एवं कर्मचारी स्प्रिंग बोर्ड पर उपलब्ध एआईसीटीइ द्वारा प्रमाणित विभिन्न रोजगारपरक एवं अपने पाठ्यक्रम से संबंधित कार्यक्रमों का लाभ लेकर अपने ज्ञान और कौशल में वृद्धि कर सकें।

कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दयाकृष्ण द्वारा की गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर- एस. आर. चन्द्रा भिकियासैंण

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *